फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना मंडल हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज, विशेष बैठक में बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना में 22 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे शिव कुमार अग्रवाल ने विभिन्न गांवों से आए जन-प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन

प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह ने सम्मेलन को विराट रूप देने के लिए प्रत्येक गांव की धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को जोड़ने का आग्रह किया। साथ ही जन-प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। इस दौरान सूबेदार मेजर राजेश आर्य ने सम्मेलन से पूर्व एक भव्य बाइक रैली निकालने का प्रस्ताव रखा।
उन्होंने सुझाव दिया कि यह रैली कनीना मंडी गेट सहित मंडल के विभिन्न गांवों से प्रारंभ होकर बाबा बृजेश्वर धाम, कोटिया तक निकाली जाए। इस प्रस्ताव को बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। सम्मेलन के सफल संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर ग्रामीणों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं जो अपने-अपने गांवों में समन्वय का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, नवीन कुमार, धनुष शर्मा, फतेह सिंह, मनिंदर शर्मा, जसवंत सिंह, मोहित कुमार, लीला राम, पोप सिंह, प्रदीप यादव, रामपाल, शेरु, देवदत्त जांगड़ा, राजेंद्र, सतबीर सिंह, काशीराम व संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें