फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: झाड़ली प्लांट की टीम ने मंडोला को हराकर जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव गाहड़ा में चल रही बाबा भैया क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान झाड़ली प्लांट की टीम ने मंडोला को हराकर जीत दर्ज किया।
विज्ञापन

खेल कमेटी सदस्य अजय यादव ने बताया कि रविवार को पहला मैच मंडोला व झाड़ली प्लांट के बीच खेला गया। मंडोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए झाड़ली प्लांट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में मैच जीत लिया।
दूसरा मुकाबला सीहोर व बवानिया के बीच हुआ। बवानिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 72 रन का मजबूत लक्ष्य रखा लेकिन सीहोर की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

तीसरे मैच में बव्वा व झाल की टीमें आमने-सामने रही। बव्वा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए झाल की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में जीत दर्ज कर ली। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी दिनों में और भी रोचक मुकाबले खेले जाएंगे व विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान अजय यादव, नरेंद्र, धर्मवीर, संदीप, पवन, राजेश, सुरेंद्र, नरेश, वीरेंद्र, विकास, दीपक, सुनील, महेंद्र, जितेंद्र, रोहित, मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें