फोटो 2युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विजेता छात्र व स्टाफ सदस्य।स्रोत संस्
नारनौल। संतोष मेमोरियल रिहैबिलिटेशन रिसर्च सेंटर नारनौल के कॉलेज कैंपस में युवा दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने ''युवाओं का समाज में योगदान'' और ''राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति'' जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीति यादव, द्वितीय स्थान पर आरती, तृतीय स्थान पर निशा और चतुर्थ स्थान पर धीरज, दीपांशु रहे। प्राचार्य ने युवाओं को समाज में भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के संस्थापक मुकेश गुप्ता और चेयरपर्सन डॉ. कुसुम गुप्ता के मार्गदर्शन में किया। संवाद
बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद