फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूलों में करवाई जा रहीं प्रीबोर्ड परीक्षाएं, विद्यार्थियों का होगा शैक्षणिक मूल्यांकन

विज्ञापन
फोटो संख्या:51- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में परीक्षा देते विद्यार्थी---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला के हरियाणा और सीबीएसई बोर्ड से संबंधित स्कूलों में प्रीबोर्ड की परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। शनिवार को दूसरे दिन हरियाणा बोर्ड से संबंधित राजकीय व निजी स्कूलों में कक्षा दसवीं की गणित और कक्षा बारहवीं की हिंदी विषय की परीक्षा करवाई गई। नकल रोकने के लिए भी उचित इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों का शैक्षणिक मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

इन परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थी अपनी तैयारी जांच सकेंगे और फाइनल परीक्षा के लिए कमजोर विषयों की मजबूती करेंगे। शहर के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 तक चली। शहर के स्कूलों में विद्यार्थियों को नकल से रोकने के लिए दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

वहीं, शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं की विज्ञान विषय की परीक्षा रही जबकि कक्षा बारहवीं में संकाय अनुसार भूगोल, मनोविज्ञान व फीजिक्स की परीक्षाएं करवाई गई। सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन में रहकर परीक्षा दी।
विज्ञापन



संस्थान में बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा करवाई जा रही हैं। अब तक सभी परीक्षाएं उचित प्रकार से करवाई गईं और विद्यार्थियों की उपस्थिति भी शत प्रतिशत रही है। आगामी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। -सुनील गोरा, प्राचार्य, जीएमएसएसएस स्कूल, महेंद्रगढ़
-

विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। विभाग की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार ही परीक्षाएं करवाई जा ही हैं। दोनों ही दिन शांतिपूर्वक परीक्षाएं करवाई गई। विद्यार्थी इच्छानुसार स्कूल व घर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। - जयपाल सिंह, प्राचार्य, पीजीजीएसएसएस स्कूल, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें