फोटो संख्या:83- हरिद्वार में कंधो पर बाबा शिव की मूर्ति उठाए प्रवीन भारद्वाज--स्रोत- परिजन
महेंद्रगढ़। सावन में महेंद्रगढ़ निवासी प्रवीण भारद्वाज 30 से 35 किलोग्राम वजन की कांवड़ लेकर अपनी छठी कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। 30 जुलाई को हरिद्वार से यात्रा शुरू करने वाले प्रवीण 11 अगस्त को महेंद्रगढ़ स्थित श्री मोदाश्रम महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
प्रवीण भारद्वाज, महावीर प्रसाद भांडोरिया के पुत्र तथा ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान हैं। श्रद्धा और आस्था के साथ वह इस बार भारी कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महेंद्रगढ़ में इस तरह की यह पहली कांवड़ यात्रा है। प्रवीण भारद्वाज की धार्मिक यात्रा को लेकर परिजनों और श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। संवाद