महेंद्रगढ़। निमला जोहड़ खुडाना में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन हनुमानजी व माता पार्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
आचार्य राहुल भारद्वाज गढ़ी के सानिध्य में पांच ब्राह्मणों के द्वारा पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य राहुल भारद्वाज ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम में हनुमान व माता पार्वती की विशेष पूजा की गई। पूजा के पांचवें दिन मूर्ति की स्थापना की गई है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी प्रधान पूर्व सरपंच राधे सिंह, पूर्व पंच प्रवीन शर्मा, विजय सिंह, हेमंत सिंह, बजरंग सिंह,अशोक सिंह, मुकेश सिंह, सुमित सिंह, कृष्ण सिंह आदि मौजूद रहे।