नारनौल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा ने मंगलवार को हुडा सेक्टर में स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। बच्चों से उनका हालचाल पूछा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी भी मौजूद थीं।
नरेंद्र सूरा ने बच्चों से कहा कि दिव्यांगता को अभिशाप व अपने आप को समाज से अलग न समझें और सामान्य बच्चों की तरह अधिक पढ़कर अपने जीवन को सफल बनाएं। उन्होंने बच्चों को खाद्य सामग्री भी वितरित की। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो बेझिझक प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों से संबंधित यदि कोई समस्या है तो उसके बारे में अवगत करवाएं, ताकि जल्द से जल्द उस समस्या का समाधान किया जा सके। इस मौके पर नरेंद्र सूरा ने पौधारोपण भी किया।