फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भागवत कथा के शुभारंभ पर प्रभात फेरी निकाली

Sun, 08 Sep 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05नारनौल के मे​हता चौक पर प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्त्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को मेहता चौक स्थित कुटुंब पैलेस से प्रभात फेरी व कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रभात फेरी के मुख्य यजमान अरुण शर्मा, टीना शर्मा, आन्ज्नेय शर्मा व अर्शिया शर्मा को ठाकुर जी का पूजन करवा ज्योत प्रज्वलित की गई। प्रभात फेरी समिति के संस्थापक घनश्याम गर्ग एवं संरक्षक चेतन जिंदल के नेतृत्व में आयोजित की गई।
प्रभात फेरी में मुख्य रूप से भागवत आचार्य बजरंग शास्त्री भी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रभात फेरी कथा स्थल से शुरू होकर पीरआगा, गुरुनानक पुरा, बंसीसिंह पार्क, सिलाखाना, मेहता चौक होते हुए वापस शुभारंभ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी का रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व ठाकुरजी की आरती कर प्रसाद वितरित किया। ठाकुर जी की शोभायात्रा में भक्तों ने ढोलक की थाप व ढप और मंजीरे बजा करके राधा नाम की ऐसी अलग जगाई की लोग नाचने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान घनश्याम गर्ग, चेतन जिंदल, संदीप गोयल, हेमंत गुप्ता, योगेश बंसल, जोगेंद्र अग्रवाल, सुमंत बंसल, मीडिया प्रभारी सोमदेव शर्मा, राकेश पटवारी, महेश भालोठिया, भीम शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें