फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परिचित बनकर रिटायर्ड हेल्थ इंस्पेक्टर से ठगे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव लहरोदा निवासी रिटायर्ड हेल्थ इंस्पेक्टर महाबीर प्रसाद से शातिरों ने व्हाट्सएप कॉल पर परिचित बनकर 2 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महाबीर ने एफआईआर में बताया कि 17 जनवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका परिचित बताते हुए कहा कि वह विदेश से बोल रहा है और मार्च में घर आने वाला है। उसने यह भी कहा कि वह उनके पास 12 लाख रुपये भेज रहा है और इसी संबंध में व्हाट्सएप पर एक रसीद भी भेज दी।
कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा कॉल कर बताया कि उसका एक जानकार दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है और तत्काल 2 लाख रुपये की जरूरत है। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह घर आने पर ब्याज सहित पैसे लौटा देगा।
विज्ञापन

झांसे में आकर पीड़ित ने गांव के एक व्यक्ति से ब्याज पर 2 लाख रुपये लेकर अपने हरियाणा ग्रामीण बैंक खाते में जमा करवाए और फिर आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी के बताए पंजाब नेशनल बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।
अगले दिन पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, जब पता चला कि कॉल करने वाला कोई परिचित नहीं था और 12 लाख रुपये की भेजी गई रसीद भी फर्जी थी। इसके बाद पीड़ित ने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें