महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में सेवानिवृत कर्मचारी संगठन ने श्रमिक दिवस मनाते हुए सरकार की नीतियों पर तीखा विरोध जताया।संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं बदला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
मुख्य संगठन सचिव महेंद्र यादव ने कहा कि हर वर्ष 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है लेकिन चार लेबर कोड कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आठवें वेतन आयोग का लाभ सेवानिवृत कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा।
कर्मचारियों ने मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू करने, आयु के अनुसार पेंशन बढ़ोतरी, एचकेआरएन कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा, पुरानी पेंशन बहाली और कोरोना काल के बकाया डीए भुगतान जैसी मांगें उठाईं।
इस मौके पर प्रांतीय पूर्व उपप्रधान बाबू लाल यादव, लालाराम, बहादुर सिंह थानेदार, वीर सिंह, दयाराम शर्मा, लक्ष्मण, रोहतास, धर्मवीर, विक्रम, रंग राव, वीर भान, नित्यानद, बलबीर, गुरदयाल, देवकरण, सुरेश सोनी कर्मचारी मौजूद रहे।