फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदूषण का स्तर सामान्य, शहर में लग रहे सभी प्राथमिक स्कूल

Sat, 15 Nov 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-31मोहल्ला बांस की प्राथमिक पाठशाला में खेलते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से छोटे बच्चों को बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने एनसीआर से सटे जिलों में पांचवीं तक की कक्षाएं अस्थायी रूप से ऑनलाइन चलाने के निर्देश जारी किए हैं। इसी संबंध में टीम ने शुक्रवार को शहर की कई राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी स्कूल नियमित रूप से खुल रहे हैं और बच्चों की कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

अध्यापकों ने बताया कि उन्हें विभाग की ओर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने संबंधी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। ऐसे में विद्यालयों को प्रतिदिन सामान्य रूप से संचालित किया जा रहा है। वहीं, जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस नियम को लागू करने का अधिकार जिला उपायुक्त के पास है। यदि डीसी को जिले में प्रदूषण का स्तर बच्चों के लिए हानिकारक प्रतीत होता है, तभी वह ऑनलाइन कक्षाओं को लागू करने का आदेश जारी कर सकते हैं।

शहर में फिलहाल मौसम ठीक है और प्रदूषण भी ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है। इसलिए अभी तो स्कूल ठीक लग रहे हैं अगर यह परेशानी होती है तो कक्षाएं अस्थायी रूप से ऑनलाइन चलाने का फैसला लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कृष्ण किशोर, अभिभावक

स्कूलों का यह फैसला मौसम को देखकर ही लिया जाना चाहिए। अब बच्चों की पढ़ाई का भी समय है और वार्षिक परीक्षा के भी कुछ ही महीने बच गए हैं। अगर शहर में प्रदूषण बढ़े तो ही यह नियम लागू होना चाहिए।
विज्ञापन

कृष्ण कोहली, अभिभावक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें