फोटो संख्या:81-बवाना डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने से खेतों में भरे पानी को दिखाते ग्रामीण--- ---स्रोत-
कनीना। उपमंडल के गांव धनौंदा के जेएलएन कैनाल से पंप हाउस नंबर चार पंप हाउस से गुजरने वाली बवाना डिस्टीब्यूटरी के टूटने से धनौंदा व खरकड़ा बास के किसानों करीब 40 एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। सरसों व गेहूं की फसलों में जल भराव से किसानों को नुकसान की आशंका बनी है।
किसानों की मांग पर बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नहर विभाग की लापरवाही के चलते 13 नवंबर की रात को बवाना डिस्टीब्यूटरी टूट गई जिससे किसानों की फसलों में पानी भर गया। किसानों का कहना है कि सूचना के बावजूद भी नहरी व सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली। खेतों में भरे पानी को सुखने में 15–20 दिनों का समय लगेगा। किसानों को नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल खराबे का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए।