फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से चार किलोमीटर दूर दुसरे गांव में मनाया मतदान केंद्र, ग्रामीणों ने चुनावों का बहिष्कार करने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी खंड के गांव शिमली का मतदान केंद्र चार किलोमीटर दूर भुंगारका गांव में करने के विरोध में पंचायत की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनका चुनावी बूथ दूसरे गांव में किया जाता है तो वे पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से उनके गांव में ही मतदान केंद्र बना हुआ है तथा ग्रामवासी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव इसी मतदान केंद्र पर करते आए हैं लेकिन इस बार पंचायती चुनाव में गांव का मतदान केंद्र गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर भुंगारका का गांव में बना दिया है जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी होगी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 730 मतदाता हैं। ऐसे में 730 मतदाता 4 किलोमीटर दूर कैसे मतदान करने जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि 1000 मतदाताओं पर मतदान केंद्र बनाने की योजना बनाई है तो भुंगारका गांव के 270 वोट उनके गांव के मतदान केंद्र पर जोड़ दिए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव वासियों के लिए सरासर अन्याय है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनका मतदान केंद्र गांव में नहीं बनाया तो वह पंचायती चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर देंगे। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें