फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 39 केंद्रों पर होगी संयुक्त पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आगामी 5 व 6 नवंबर को पूरे प्रदेश में दो सत्र में संयुक्त पात्रता परीक्षा करवाई जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 19 परीक्षा केंद्र नारनौल और 20 परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़ में बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 20 हजार के करीब अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

यह परीक्षा सुबह व सायं के दो सत्र में आयोजित की जाएगी। पहले के सत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजकर 45 मिनट तक तथा दूसरे सत्र की परीक्षा सायं 3 बजे शुरू होगी और सायं 4 बजकर 45 मिनट पर परीक्षा समाप्त होगी।
नारनौल में इन संस्थानों में बनाए परीक्षा केंद्र
हरियाणा चयन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा होने वाली परीक्षा के लिए नारनौल में सीएल स्कूल, हरियाणा पब्लिक स्कूल नांगल चौधरी रोड, एमएलएस डीएवी स्कूल, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल, राजकीय बीएड कॉलेज नारनौल, बाबा खेतानाथ बहुतकनीकी संस्थान नारनौल, यदुवंशी स्कूल पटीकरा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल, सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी रोड, सरस्वती बाल मंदिर पुल बाजार नारनौल, गुरु द्रोणाचार्य स्कूल ढाणी किरारोद, ओएसिस स्कूल कुलताजपुर रोड, भारती पब्लिक स्कूल बाइपास नारनौल, संस्कार भारती स्कूल कोरियावास, यूरेका पब्लिक स्कूल बहरोड स्कूल, आरपीएस स्कूल सुराना नारनौल व एसवीएन स्कूल नीरपुर नारनौल में परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इनमें राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महेंद्रगढ़, संस्कार भारती डिग्री कॉलेज पाली महेंद्रगढ़, सूरज स्कूल बुचौली रोड, टैगोर स्कूल महेंद्रगढ़, शरबती पब्लिक स्कूल महेंद्रगढ़, हैप्पी एवरग्रीन स्कूल डुलाना रोड, डीएवी पब्लिक स्कूल डुलाना रोड, गुरु कॉलेज ऑफ एजूकेशन खायरा, श्री कृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़, आरपीएस कॉलेज बलाना, आरपीएस स्कूल खातोद महेंद्रगढ़, भारतीय डिग्री कॉलेज चांगहेड़ा रोड, मॉर्डन स्कूल चांगहेड़ा रोड महेंद्रगढ़, राव जयराम स्कूल बेरी, कपिल विद्या मंदिर चांगहेड़ा रोड, सूरज इंजीनियरिंग कॉलेज बुचौली रोड, भारतीय पॉलिटेक्नीकल कॉलेज चांगहेड़ा रोड व सूरज पीजी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें