फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी यज्ञ में सभी को डालनी चाहिए वोट की आहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट की अहमियत यदि हम समझ गए तो कभी भी वोट डालने में पीछे नहीं रहेंगे। हमारे वोट से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। ऐसे में खुद मतदान करें और दूसरे को भी इसके लिए प्रेरित करें। ऐसा कर के ही हम एक अच्छी सरकार चुन सकते हैं। वक्त आ गया है कि हम 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान कर एक योग्य प्रत्याशी का चुनाव करें। इस चुनावी यज्ञ में सभी को वोट डालकर आहुति देनी चाहिए, तभी हमारा लोकतंत्र स्वस्थ बना रहेगा।
विज्ञापन

मतदान में उल्लास के साथ करें भागीदारी
लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को भाग लेना चाहिए। तभी यह लोकतंत्र मजबूत होगा। हमें खुद के साथ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान करने के लिए आगे आना चाहिए। यह एक पर्व के समान है। ऐसे में सभी को हर्षोल्लास के साथ इसमें भाग लेना चाहिए। लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व होता है।
- राम निवास, पुजारी, शिव मंदिर।
लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़- चढ़कर लें भाग
चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें सभी को बढ़- चढ़कर भाग लेना चाहिए। अब घर बैठने से कार्य नहीं चलेगा। मतदाता घर से निकलें और जो उन्हें अच्छा लगे, उसे वोट दें। एक-एक वोट से लोकतंत्र मजबूत होगा। ऐसे में सरकार चुनने में अपनी भूमिका निभाएं। युवा समेत अन्य सभी को इस महापर्व में जोश व उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

- हितेंद्र शर्मा, चेयरमैन, हरियाणा, सी.से. स्कूल।
वोट के महत्व को समझें
लोग अपने वोट का महत्व समझें और मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। खुद वोट करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को भाग लेना चाहिए। इसलिए दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें और खुद वोट जरूर डालें। कॉलेज के छात्रों को वोट करने के लिए प्रेरित कर रहा हूं। इससे जिले का वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
-शुभम कौशिक, अध्यक्ष पीजी कॉलेज।
लोकतंत्र में एक-एक वोट का है महत्व
21 अक्तूबर को मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व होता है। ऐसे में मतदाताओं को अपने वोट की कीमत समझनी चाहिए। मतदान कर वोट का उपयोग करें, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। खुद वोट डालें और दूसरे को भी इसके लिए प्रेरित करें। इससे एक योग्य प्रत्याशी का चुनाव हो सकेगा। पूरे परिवार के साथ निकले और मतदान में भाग लें।
विज्ञापन

- सुरजीत सिंह, प्रधान मोबाइल एसोसिशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें