फोटो संख्या:63- ध्यान चंद, पुलिस अधीक्षक पीटीसी सुनारिया ने कनीना नगर पालिका चुनाव नामांकन कार्
कनीना। कनीना नगर पालिका चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एचपीएस ध्यानचंद, पुलिस अधीक्षक सुनारिया को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस पर्यवेक्षक ने सोमवार को कनीना का दौरा कर ईवीएम व नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव के मध्य नजर कानून व्यवस्था के लिए बनाई गई रणनीति को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। पुलिस पर्यवेक्षक द्वारा नाकों की जांच की गई।
इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की अनुपालना में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को लेकर किए गए प्रबंधों की जानकारी ली। नाकों पर तैनात कर्मचारियों से जानकारी ली और जांच संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। नाकों पर लगाए गए रजिस्टर की जांच कर कर्मचारियों को रजिस्टर में वाहनों का रिकार्ड नोट करने के आदेश दिए।