फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्नेह मिलन संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Mon, 17 Feb 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 06गरिमा वर्मा को पौधा भेंट करती डॉ.कृष्णा आर्या व अन्य।स्रोत-संस्था - फोटो : सड़क किनारे एचटी लाइन पर लटकता टूटे पोल का हिस्सा।
विज्ञापन
नारनौल। लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ और मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान के सौजन्य से हुडा सेक्टर में शिक्षाविद मीरा वर्मा के निवास पर स्नेह मिलन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गरिमा वर्मा को शादी की सालगिरह पर पौधा भेंट किया गया।
विज्ञापन

मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान सदस्य व स्त्री शक्ति टीम से डॉ. कृष्णा आर्या, गीता यादव, ललिता यादव के साथ उपस्थित महिलाओं ने प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण, लोक परंपराओं के संरक्षण में बताया और पौधरोपण करवाया। लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. कृष्णा आर्या ने बताया कि प्रकोष्ठ सदस्य मीरा वर्मा व गरिमा वर्मा स्त्री सशक्तिकरण एवं समाजहित कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेती हैं। गोष्ठी में डॉ. कृष्णा आर्या के साथ गीता यादव, ललिता यादव, मीरा वर्मा, सुमन, पूनम यादव, कृष्णा, पूनम, मंजू, सीमा,आदित्य, गरिमा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें