फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों को दी चेतावनी

विज्ञापन
निजामपुर में अतिक्रमण हटवाते पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
निजामपुर। कस्बे में वीरवार को एक ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने से हुए हादसे को देखते हुए कस्बे के अतिक्रमण को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में शुक्रवार को दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। वहीं दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई। दूसरी ओर वीरवार को ट्रक से हुए नुकसान मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बा निजामपुर में अतिक्रमण के चलते देवीलाल चौक के आसपास जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों के साथ छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को एक ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुए हादसों से सबक लेते हुए पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर स्थानीय चौकी इंचार्ज सुबह करीब 11 बजे दल बल के साथ निजामपुर चौधरी देवीलाल चौक पहुंचे। जहां नांगल चौधरी रोड, खेतड़ी रोड और नारनौल रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। चौकी इंचार्ज रामेश्वर के द्वारा कस्बे के दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार भविष्य में निर्धारित जगह से आगे अतिक्रमण करता पाया गया उसके खिलाफ विभागीय अधिकारियों को सूचित करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें