फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में युवक की मौत मामले में पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इससे मामले की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी मृतक युवक के चाचा सतबीर ने बताया कि उसके भतीजे मोनू की शुक्रवार को रेवाड़ी रोड स्थित एक होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिसकी मौत का कारण सुनीता नामक महिला है। जोकि उसके भतीजे को काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रही थी और उसे जेल करवाने की धमकी दे रही थी। उससे रुपये भी मांग रही थी। वारदात वाले दिन भी मोनू 50 हजार रुपये उससे दुकान का समान लाने के लिए नारनौल लेकर गया था।
भतीजा उसे कह रहा था की उसकी कुछ फोटो सुनीता के पास है। इसलिए उसके भतीजे ने महिला से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। इसलिए उक्त महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं मृतक शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें