फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वर्ष 2021 में 256 मामले दर्ज कर 321 तस्कर गिरफ्तार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पिछले एक साल में करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ पकड़े हैं। जिसमें बड़ी संख्या में गांजा व शराब शामिल है। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के नेतृत्व में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत वर्ष 2021 में जिला पुलिस को भारी सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन

बीते वर्ष जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ अधिनियम और आबकारी अधिनियम सहित 256 मामलेदर्ज कर 321 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्ष 2022 में भी नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस कप्तान ने बताया कि बीते साल जिला पुलिस ने प्रभावी ढंग से कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ अधिनियम के तहत नशीले पदार्थों कि तस्करी और उसके अवैध व्यापार को लेकर 34 मामले दर्ज कर 57 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस द्वारा इनके कब्जे से करीब 2014.612 किलोग्राम गांजा, 205 किलोग्राम डोडा, 3.105 किलोग्राम सुल्फा, 2.180 किलोग्राम चूरापोस्त, 1924 नशीली गोलियां और भुक्की, चरस, अफीम अन्य प्रकार के नशीले पदार्थ बरामद किए गए।
जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले वर्ष नशीले पदार्थ की बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी मिली। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़े नेटवर्क पर फैले इस तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया। जिला पुलिस ने इस गिरोह में शामिल लोगों को तमिलनाडु, ओडिशा और नक्सलवाद ग्रस्त क्षेत्रों से पकड़ा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने बीते वर्ष दूसरी ओर शराब तस्करों पर भी शिकंजा कसा है। जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2021 में अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 222 मामले दर्ज कर 264 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से पुलिस ने करीब 536 बोतल शराब, 10094 बोतल देसी शराब, 15348 बोतल अंग्रेजी शराब, 999 बोतल बियर की बरामद की गई।
विज्ञापन

युवाओं को नशे से दूर रखने का किया प्रयास
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार की कानून व्यवस्था की ड्यूटी के साथ-साथ लोगों को कोरोना महामारी से बचाते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास भी किया गया। उन्होंने कहा कि देश व समाज कि तरक्की के लिए नशा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जहां सामाजिक आंदोलन कि जरूरत है, वहीं समाज के प्रत्येक व्यक्ति कि भागीदारी इस अभियान में अति आवश्यक है। नशे के खिलाफ जागरूकता के संदेश को हर घर की दहलीज तक पहुंचाकर लोगों को इस बुराई के दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि आपराधिक वारदात के साथ नशे का कनेक्शन जुड़ा होता है, इसलिए नशा व अपराध मुक्त समाज के लिए इस बुराई का पूरी तरह खत्म होना जरूरी है। एसपी ने कहा कि नशामुक्त अभियान को केवल अभियान न समझते हुए इस पुण्य कार्य में युवाओं के साथ-साथ आमजन भी अपना पूर्ण सहयोग दें। आमजन का नाम गुप्त रखा जाएगा।
जिले को क्राइम मुक्त बनाना लक्ष्य : एसपी
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा युवाओं को नशीले पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए मादक पदार्थ तस्करों व इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। मादक पदार्थ, शराब की अवैध बिक्री समेत अन्य गैर कानूनी गतिविधियों पर खुफिया नेटवर्क नजर रख रहा है। ऐसी गैर कानूनी गतिविधियां करने वालों कि सुचना तुरंत पुलिस को दें। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा और असामाजिक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारा लक्ष्य जिले को क्राइम मुक्त बनाना है, जिसमें आमजन के सहयोग की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें