फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस दुर्व्यवहार से मीडिया कर्मियों में रोष, सौंपा ज्ञापन

Sun, 02 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पत्रकारों ने शनिवार सुबह बैठक की और आए दिन पुलिस कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे दुर्व्यवहार पर रोष जताया। इसके बाद उन्होंने एसपी से मिलकर शिकायत पत्र सौंपा। एसपी ने पुलिस कर्मचारियों को मीडिया कर्मियों से बेहतर  तालमेल बनाए रखने का निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


मीडिया कर्मियों का  कहना था कि एसपी हामिद अख्तर इन दिनों सामाजिक कार्यों व पुलिस विभाग की  कार्यशैली में बदलाव लाने में प्रयासरत है। इसके बावजूद पिछले कुछ समय से यह देखने में आ रहा है कि  पुलिस विभाग के कर्मचारियों का मीडिया कर्मियों के प्रति व्यवहार सही नहीं  है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में एसपी को ज्ञापन सौंपकर अवगत  करवाया जाए।

इसके बाद सभी पत्रकार एसपी आवास पर ज्ञापन सौंपने पहुंचे।  मीडिया कर्मियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जितना जल्दी हो सके, इस  पर रोक लगाए। पत्रकारों की बात सुनने के बाद एसपी हामिद अख्तर  ने कहा कि शुक्रवार भी दो पुलिस कर्मी की पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत सामने आई थी। उन दोनों ही पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया  गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आदेश जारी  करते हुए कहा कि जिलाभर के पुलिस कर्मी मीडिया से बेहतर तालमेल बनाए और उनका सहयोग करें। किसी भी प्रकार की जानकारी मीडिया मांगे तो उसे अपने लेवल  की बेझिझक जानकारी दें। एसपी का कहना था कि पुलिस कर्मचारियों के व्यवहार  में सुधार के लिए वह निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि दुर्व्यवहार का मामला सामने आने पर पुलिस कर्मचारी के लिए सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार धर्मनारायण शर्मा,  बीएल वर्मा, असीम राव, आनंद शर्मा, सतीश सैनी, अमित विद्रोही, हेमंत  भारद्वाज, नितिन शर्मा, सतीश शर्मा सहित अनेक पत्रकार मौजूद थे।

प्रेस कार्ड व वाहन स्टीकर होंगे जारी
पत्रकारों  ने खुद फर्जी पत्रकार और वाहन पर लिखे प्रेस शब्द की जांच करने की मांग  उठाई। इस पर एसपी ने कहा कि जल्द ही पुलिस विभाग की ओर से मीडिया  कर्मचारियों के प्रेस आई कार्ड जारी किए जाएंगे। एसपी की ओर से जारी  विज्ञप्ति में बताया गया है कि इसके अलावा वाहन पर प्रेस संबंधित स्टीकर भी  जारी किए जाएंगे। एसपी ने मीडिया से तालमेल कर फर्जी प्रेस लिखे वाहनों के  खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया। एसपी की इस बात पर पत्रकारों ने एकमत  होकर अभियान में पूरा सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें