सतनाली क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमित केस मिला। क्षेत्र में तीन दिन में कुल सात संक्रमित केस मिल चुके हैं। सोमवार को ढ़ाणी कुम्हारान में संक्रमित केस मिला। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष यादव के नेतृत्व में एचआई होशियार सिंह, संदीप, एमपीएचडब्ल्यू राजकिशन, जयपाल, एएनएम संतोष, विनय भारद्वाज की टीम मौके पर पहुंची। संक्रमित के परिजनों और संपर्क में आने वाले लोगों की स्क्रनिंग की गई। आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज करवाया। बैरिकेड लगाकर रास्ते पर आवागमन बंद करवाया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष यादव ने बताया कि हरियाणा पुलिस में मानेसर में तैनात ढ़ाणी कुम्हारान के युवक का सतनाली सीएचसी में 27 जून को सैंपल लिया गया था। जिसकी 29 जून को पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। उन्होंने बताया कि संक्रमित के परिवार के अलावा संपर्क में आए 31 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 4 लोगों के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि संक्रमित को होम आइसोलेट किया गया है। परिवार के सदस्यों को घर में रहने को कहा गया है। डॉ. मनीष यादव ने कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की अपील की।