फोटो नंबर- 26सिंघाना रोड मार्केट में शाम 7 बजे पसरा अंधेरा और बंद दुकाने। संवाद
नारनौल। हड़ताल के दौरान जिले में स्थित सभी पावर हाउस में पटवारियों, नंबरदार व पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है, ताकि विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचे। पटवारी व तहसीलदार सुबह 6 से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 से रात 10 बजे व रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तीन शिफ्ट में ड्यूटी देंगे। वहीं दो शिफ्ट में पुलिस कर्मी की तैनाती रहेगी, बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए अप्रेंटिस व सेवानिवृत्त कर्मचारियों से बिजली ठीक करवाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तो की लेकिन जिले में ब्लैक आउट बना रहा। संवाद
वर्जन :
बिजली कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान विभिन्न शिफ्ट में पावर हाउस में पटवारियों व नंबरदार की ड्यूटी लगाई गई है और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। हड़ताल के दौरान सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों व आईटीआई इलेक्ट्रिकल ट्रेड पास आउट युवाओं से कार्य करवाया जाएगा।
-अनुपमा अंजली, उपायुक्त, नारनौल।