फोटो संख्या:69- शहर के वार्ड नंबर एक में मोहल्लावासियों को नशा के प्रति जागरूक करती निरीक्षक शा
महेंद्रगढ़। पुलिस की ओर से डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत शहर के वार्ड एक व 12 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
निरीक्षक शारदा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से सीधा संवाद किया। टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए बताया कि जो लोग नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं और इसे छोड़ना चाहते हैं पुलिस उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए हर संभव मदद करेगी। वार्ड एक की पार्षद सरिता व वार्ड 12 के ब्रह्मानंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद