फोटो नंबर-21सर्च अभियान के दौरान वाहनों की जांच करती पुलिस। स्रोत-पुलिस
निजामपुर। क्षेत्र में पुलिस टीम व कमांडो के जवानों ने निजामपुर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर थाना निजामपुर पुलिस टीम व कमांडो के जवानों ने निजामपुर से खेतड़ी रोड, गांव मारोली व नांगल दर्गू में सर्च ऑपरेशन चलाया।
पुलिस ने यहां पर जाकर झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली। इस दौरान टीम ने वाहनों के कागजात भी जांचें। थाना निजामपुर प्रबंधक उप-निरीक्षक गोविंद ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के दिशा-निर्देश पर पुलिस की टीमें सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। बुधवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर काम्बिंग सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी।