फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले की 13 खिलाड़ी तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक पर लगाएंगी निशाना

विज्ञापन
फोटो- 14​खिला​ड़ियों को प्र​शिक्षण देते तीरंदाजी कोच विनय कुमार। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। 39वीं हरियाणा राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता 6 से 8 नवंबर तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम गुरुग्राम में तीरंदाजी संघ के की ओर से आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु के आदेश पर आयोजित हो रही है।
विज्ञापन

अलग अलग तारीख में इंडियन, रिकर्व व कंपाउंड राउंड की अंडर-10, अंडर-13, अंडर-15, सब जूनियर, जूनियर व सीनियर आयु वर्ग की प्रतियोगिता अलग अलग शेड्यूल के अनुसार होंगी। जिला आर्चरी एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि लड़कियों के इंडियन राउंड 6 नवंबर को व रिकर्व राउंड व कंपाउंड राउंड सभी आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं 07 नवंबर को आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि टीम की एंट्री फीस 1200 और व्यक्तिगत 400 रुपये होगी।
जिले की 12 लड़कियां लेंगी भाग
आर्चरी कोच विनय कुमार ने बताया कि अलग आयु वर्ग में जिले से 12 खिलाड़ी दिविजा, प्रियांशी, कनिका, अराध्या, जिया, अंशिका, हर्षिता, खुशी, दिव्या, भावना, गीता, दिव्या व रितु प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें