अटेली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम अवैध रूप से चला रहे शराब ठेके से शराब की 34 बोतल देसी व 12 बोतल बीयर बरामद की है। इसमें एक आरोपी ललन वासी पानापुर बिहार को गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार को न्यायालय नारनौल पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अटेली पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम खेड़ी माजरी के नजदीक से अवैध शराब के ठेके पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब तीन पेटी देसी शराब व एक पेटी बीयर बरामद हुई है। अटेली पुलिस थाना को सूचना मिली थी कि अवैध शराब के ठेके पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस सूचना पर अटेली थाना प्रभारी ने तुरंत एक टीम को रेड करने के लिए रवाना कर दिया। पुलिस टीम ने अटेली थाना के क्षेत्र खेड़ी माजरी के नजदीक से अवैध रूप से शराब बेचते हुए ललन कुमार निवासी बिहार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 34 बोतल देसी शराब व 12 बोतल बीयर की बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिना लाइसेंस के अवैध रुप से शराब बेच रहा था। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त करके आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया है।