गांव मुड़िया खेड़ा में एक युवक ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंपा दिया। गांव मुड़िया खेड़ा निवासी 25 वर्षीय वेदप्रकाश पुत्र रामपत ने अज्ञात कारणों के चलते बुधवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालात बिगडने लगी।
इस पर उसके परिजन उसे नारनौल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक ले जाते समय युवक ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे दोबारा नारनौल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।