फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

Fri, 22 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव मेई में बृहस्पतिवार को शार्ट सर्किट के चलते एक मकान में आग गई। जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ित मकान मालिक महेंद्र सिंह पुत्र तुलाराम ने बताया कि करीब दस बजे उनके घर में रखा पशु चारा में शार्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग कर्मचारियों को दी। आग की सूचना पाकर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए और अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटे इतनी तेज थी कि उन्होंने मकान में बने दूसरे कमरों को भी चपेट में लिया। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित महेंद्र ने बताया कि इस आग में उनके कमरों रखा फ्रिज, एलईडी व फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया। इससे उसे लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें