पश्चिमी समर्पित मालवाहन गलियारे (वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) का न्यू रेवाड़ी से न्यू मदार खंड हरियाणा के महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में लगभग 79 किलोमीटर में बना है।
वहीं राजस्थान के जयपुर, अजमेर, सीकर, नागौर और अलवर जिलों में लगभग 227 किलोमीटर तक फैला है। इस रूट पर यहां तक नौ नए डीएफसी स्टेशन बनाए गए हैं। राजथान व हरियाणा में न्यू डाबला, न्यू भगेगा, न्यू श्री माधोपुर, न्यू पचार मलिकपुर, न्यू सकून और न्यू किशनगढ़-क्रासिंग स्टेशन रेवाड़ी, न्यू अटेली और न्यू फुलेरा जंक्शन स्टेशन हैं।
राज्यमंत्री ने कहा कि अब इस खंड के शुरू होने से राजस्थान और हरियाणा के रेवाड़ी-मानेसर, नारनौल, फुलेरा और किशनगढ़ इलाके में स्थित विभिन्न उद्योगों को लाभ होगा। यहां पर निर्बाध गति से माल की ढुलाई हो सकेगी। डबल स्टैक लांग हॉल कंटेनर ट्रेन के परिचालन में 25 टन का बढ़ा हुआ एक्सल लोड होगा।
कंटेनर इकाइयों के लिहाज से डब्ल्यूडीएफसी पर एक लांग हॉल डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन में जुड़े ये वैगन भारतीय रेलवे की वर्तमान क्षमता की तुलना में चार गुना अधिक कंटेनर इकाइयों को ढो सकेंगे। इस मौके पर उपायुक्त अजय कुमार व पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।