फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे 20 खिलाड़ी

Tue, 28 Apr 2026 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55 अकादमी में कराटे का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नेपाल के काठमांडू में 29 से 31 मई तक तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ के 20 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

कराटे कोच लोकेश सैनी ने बताया कि 13 अप्रैल को हांसी में आयोजित राष्ट्रीय कराटे महासंग्राम में महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 पदक हासिल किए गए थे।
प्रतियोगिता में आठ खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 12 खिलाड़ियों ने रजत तथा 10 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया था। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन 29 से 31 मई को नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है, जो महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग और आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।
इससे पहले भी श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल सहित अन्य देशाें में हुए अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें