फोटो नंबर- 14प्रशांत, वालीबॉल खिलाडी
नारनौल। गांव मौखुता बामनवास स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 4 साल से संचालित निजी खेल नर्सरी में वाॅलीबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
वहीं कई खिलाड़ी सेना व पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों का कहना है कि 4 साल पहले शुरू हुई निजी खेल नर्सरी से स्थानीय गांव व आस-पास के युवाओं को बहुत अधिक लाभ मिला है। युवाओं की खेलों में रुचि भी बढ़ी है और सेना व पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी मददगार साबित हो रही है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडियों ने बताया कि वह राष्ट्रीय टीम में शामिल होकर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।
खेल नर्सरी शुरू होने के बाद दोस्तों के साथ वाॅलीबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। इस दौरान राष्ट्रीय वाॅलीबॉल चैंपियनशिप में भी भाग लिया। अब सेना में कार्यरत हूं, सेना में भर्ती के तैयारियों में खेल नर्सरी में प्राप्त प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही।-राहुल,पूर्व वाॅलीबॉल खिलाडी
-
गत वर्ष सीनियर स्टेट वाॅलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया था। आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहा हूं। प्रशिक्षण के साथ-साथ सेना व पुलिस में भर्ती की तैयारी भी कर रहा हूं।
प्रशांत, वाॅलीबॉल खिलाडी
-
राष्ट्रीय टीम में शामिल होना मेरा लक्ष्य है, गत प्रतियोगिताओं में मेरा प्रदर्शन बेहतर रहा था। आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए मैं नियमित रूप से कोच के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहा हूं ताकि बेहतर पद्रर्शन कर सकूं।
शुभम, वालीबॉल खिलाडी