फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिकी और गणित विषय एक सिक्के के दो पहलू : डॉ. पीके

Sat, 15 Feb 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 02कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्राचार्या डाॅ. पूर्ण प्रभा का स्वागत करते स्टाफ सदस्
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल राष्ट्रीय सेमिनार में गणितीय और भौतिक विज्ञान में नवीनतम प्रगति पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। देशभर से 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अपने शोध और विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पीके शर्मा चरखी दादरी ने कहा कि भौतिकी और गणित विषय एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने इन दोनों क्षेत्रों के अभिसरण से मानव कल्याण में होने वाले लाभों पर चर्चा की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. एमएस बड़क गणित विभाग इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी रहे।

उन्होंने शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध कार्यों में निरंतर बेस्ट योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने लघु कथाओं और पहेलियों के माध्यम से गणितीय सिद्धांतों की बारीकियों पर मंथन किया। वहीं दूसरे सत्र में प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार भौतिक विभाग इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी रहे। उन्होंने कहा कि भौतिक विज्ञान में न्यूटन के नियम से लेकर आइंस्टीन के सापेक्षता वाद सिद्धांत से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक हर सफलता इस भौतिक विज्ञान में निहित है।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि गणित और भौतिक विज्ञान एक दूसरे के परी पूरक हैं। इनका दैनिक जीवन में बहुत योगदान है। उन्होंने इस संगोष्ठी को ज्ञान-विज्ञान के समन्वय का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। प्रेस प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि महाविद्यालय में इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक डॉ. कांता और डॉ. सुमन यादव रहे।

उन्होंने संगोष्ठी के विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। डॉ. विजेंद्र सिंह और डॉ. गोविंद हुड्डा ने मंच संचालन किया। इस दौरान डॉ. शशि यादव, डॉ. पूजा, डॉ. अंजू राव, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. भावना, डॉ. मनोज, डॉ. रीना कार्यक्रम के समापन पर सीनियर प्रोफेसर डॉ. मुकेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी में भाग लेने वाले शोधार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें