फोटो संख्या:-54 राजकीय महाविद्यालय में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के लिए मैरिट सूची तैयार करते हु
- फोटो : घटना पर विलाप करते परिजन।
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग से दाखिला प्रक्रिया 11 अगस्त तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में ऑनलाइन आवेदन किया है, लेकिन प्रवेश प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वे स्वयं महाविद्यालय में उपस्थित होकर संबंधित प्रवेश समिति से संपर्क करें।
विद्यार्थियों को आवेदन पत्र की प्रति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा हाल ही के पासपोर्ट साइज के फोटो सहित सभी आवश्यक मूल दस्तावेज अपने साथ अवश्य लाएं। प्राचार्या एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी प्रो. पूर्ण प्रभा ने बताया कि यूजी एवं पीजी प्रोमोशनल कक्षाओं के वे विद्यार्थी जिन्होंने अब तक फीस जमा नहीं करवाई है वे 15 अगस्त तक अपनी फीस ऑनलाइन अवश्य जमा करवा दें।
इस तिथि के बाद प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। महाविद्यालय के ऑनलाइन एडमिशन नोडल प्रभारी प्रो. विजय यादव ने बताया कि पीजी पाठ्यक्रमों में एमए हिंदी में 9, एमए अंग्रेजी में 25 तथा एमएससी रसायन विज्ञान में 7 सीटें रिक्त हैं। वहीं यूजी पाठ्यक्रमों में बीए प्रथम वर्ष में 215, बीकॉम में 24, बीसीए में 5, बीएससी फिजिकल साइंस में 223 तथा बीएससी लाइफ साइंस में 78 सीटें उपलब्ध हैं।
यदि कोई विद्यार्थी फीस जमा करवाने के बाद प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा नहीं करता है तो विश्वविद्यालय में उनके डाटा नहीं भेजा जाएगा और इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी यूजी एवं पीजी द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को सूचित किया कि वे अपना प्रवेश फॉर्म संबंधित समिति को अवश्य जमा करवाएं और नियमित कक्षाओं में उपस्थिति सुनिश्चित करें।