फोटो संख्या:-53 रावमावि कनीना में तिरंगा यात्रा निकालते विद्यार्थी व विद्यालय स्टाफ---संवाद
कनीना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी की छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। कनीना के मुख्य मार्गों से होते हुए छात्राओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष लगाए। पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में माही प्रथम, प्रियंका द्वितीय व अंशिका तृतीय रही। सीनियर वर्ग में गुंजन प्रथम, नवशर द्वितीय व मनीषा तृतीय रही। राखी बनाओ प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में भावना प्रथम, विशाखा द्वितीय व देवेश तृतीय रही।
वहीं सीनियर वर्ग में खुशी प्रथम, पलक द्वितीय व रोहिणी तृतीय रही। मेहंदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में जानवी प्रथम, प्रीति द्वितीय व वंदना तृतीय रही। इस अवसर पर प्रवक्ता प्रवीण कुमार, स्नेहलता शर्मा, हेमंत वशिष्ठ, कुलदीप यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, कल्पना, अनिता कुमारी आदि मौजूद रहीं।