फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीएचडी स्कॉलर ने गाइड पर लगाया दबाव बनाने का आरोप, तीन घंटे दिया धरना

विज्ञापन
फोटो संख्या:64- हकेंवि में  ब्लॉक  नंबर चार के सामने प्रदर्शन करते विद्यार्थी--स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएच) के हिंदी विभाग के पीएचडी शोधार्थी मनोज ने अपने गाइड (प्रोफेसर) पर पीएचडी पूरी नहीं करने देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शोधार्थी के समर्थन में सोमवार को विवि के करीब 80 विद्यार्थियों ने ब्लॉक-4 के बाहर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक धरना दिया। करीब तीन घंटे चले धरने के दौरान विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


शोधार्थी मनोज ने बताया कि वह हिंदी विभाग में पीएचडी के दूसरे वर्ष में है। 19 मार्च 2025 को कक्षा में एक प्रोफेसर ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानजनक व्यवहार किया गया था। इस मामले में उसने यूजीसी, राज्यपाल, शिक्षा मंत्री, विश्वविद्यालय प्रशासन और ग्रीवेंस कमेटी को शिकायत दी है। शिकायत के बाद से ही उसे पीएचडी पूरी नहीं करने देने का दबाव बनाया जा रहा है।

मनोज का आरोप है कि उसके गाइड ने 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे कार्यालय आने के लिए कहा। इसके बाद जब वह कार्यालय गया तो वहां पर डॉ. सिंधू ने उस पर प्रार्थना पत्र लिखने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर उसे शोध व पीएचडी न करने देने का दबाव बनाया। अब विवश होकर उन्होंने सोमवार को विवि के खंड 4 के आगे विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और इसमें विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उनका समर्थन किया।
विज्ञापन

साथ ही विभाग के अन्य शिक्षकों की ओर से भी दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार और उप कुलपति सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर उनकी बातें सुनीं। इसके बाद मनोज ने अपनी बात रखी और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए उसकी पढ़ाई में किसी प्रकार की अड़चन न आने और प्रो. से लिखित में माफी मंगवाने की मांग की।
इस पर कुलपति की ओर से तीन दिन समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। अब छात्रों ने तीन दिन में समाधान न होने पर फिर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। डीएसडब्ल्यू डीन डॉ. रेणू यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। तीन दिन में इसका समाधान हो जाएगा।
वर्जन
शोधार्थी मनोज ने प्रो. (डॉ.) कामराज सिंधू पर पीएचडी पूरी नहीं करने देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। तीन दिन के अंदर समस्या का हल किया जाएगा। -प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, सीयूएच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें