फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ मंडी में उठान की गति धीमी अब भी पड़ा 30 हजार क्विंटल बाजरा

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- अनाज मंडी के बाहर लगी बाजरे से भरे वाहनों की लंबी लाइन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अनाज मंडी में बाजरे की खरीद जारी है लेकिन निजी खरीद के कारण उठान की गति धीमी है। इससे किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ रही है। दो दिन के अवकाश के बाद भी मंडी में करीब 30 हजार क्विंटल बाजरा पड़ा हुआ है। गांव पाली और पहाड़वास के ग्रामीणों का बाजरा भी खरीदा गया है।
विज्ञापन

मंडी में किसानों की आवक लगातार बनी हुई है। खरीद के बाद बाजरे के बैग मंडी परिसर में रखे जा रहे हैं, लेकिन उनका उठान अपेक्षित गति से नहीं हो रहा। निजी खरीद के कारण उठान में देरी हो रही है। इससे मंडी में जगह की कमी हो गई है। खुले में रखे बाजरे की सुरक्षा को लेकर किसानों और आढ़तियों की चिंता भी बढ़ रही है।
सोमवार को 184 किसानों का 4972 क्विंटल बाजरा मंडी में पहुंचा। इसमें से चार हजार क्विंटल की खरीद की गई। अब तक छह हजार किसानों से एक लाख 66 हजार 870 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। इसमें से एक लाख 30 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है, जबकि 30 हजार क्विंटल का उठान अभी बाकी है।
विज्ञापन

मार्केट सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन नवंबर को गांव राजावास और रिवासा के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। चार नवंबर को सोहला और गड़ानिया, पांच नवंबर को जोनावास और झुक, जबकि छह नवंबर को खैरोली और निंबहेड़ा गांव के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन गांवों के अलावा किसी अन्य गांव का किसान मंडी में फसल लेकर न आए। सभी किसान अपने गांव के लिए तय दिन पर ही फसल लेकर पहुंचें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी बताया कि सात और आठ नवंबर को मंडी में फसल उठान का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें