फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पहली बार 5700 रुपये प्रति क्विंटल बिकी मिल की चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बाजार में चीनी के बढ़ते दाम से सोनीपत सहकारी चीनी मिल के लिए मुनाफे की संभावना बढ़ी है। मिल के करीब 49 साल के इतिहास में पहली बार चीनी 5800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी है। वहीं, मिल की गैर रिफाइंड चीनी बुधवार को 5700 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। मंगलवार को इसका भाव 5662 रुपये था। 24 घंटे में 38 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


मिल प्रबंधन के अनुसार 5700 रुपये प्रति क्विंटल का भाव गैर रिफाइंड चीनी के लिए रिकॉर्ड है। यह प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक का सबसे बेहतर भाव है। सोनीपत मिल ने इस मामले में आहुलाना और महम मिल को पीछे छोड़ दिया। आहुलाना की चीनी 5472 रुपये और महम की चीनी 5571 रुपये प्रति क्विंटल बिकी थी।

पिराई सत्र 2025-26 में सोनीपत मिल ने 20,38,986 क्विंटल गन्ने की पिराई कर 1,87,745 क्विंटल चीनी तैयार की। मिल प्रबंधन के अनुसार बेहतर गुणवत्ता और बाजार में मांग के कारण अच्छा भाव मिला है। इससे जर्जर मिल को मजबूत करने और उत्पादन बेहतर करने की संभावनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन


डॉ. अनमोल, प्रबंध निदेशक, सोनीपत चीनी मिल ने कहा कि 5700 रुपये का भाव हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों में रिकॉर्ड है। बेहतर भाव से मिल की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और भविष्य में गन्ना किसानों के भुगतान व मिल संचालन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें