फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बेसहारा गोवंश से लोग परेशान, अभयारण्य तैयार होने तक नदी क्षेत्र में आश्रय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में सड़कों और मुख्य मार्गों पर घूम रहे बेसहारा गोवंशों से यातायात प्रभावित हो रहा है और वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। लोगों को भोजावास में प्रस्तावित गो अभयारण्य से स्थायी समाधान की उम्मीद है लेकिन 89 एकड़ 6 कनाल जमीन पर बनने वाले इस अभयारण्य की मौजूदा स्थिति साफ नहीं है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब तक अभयारण्य तैयार नहीं होता, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। उनका सुझाव है कि नदी क्षेत्र में वन क्षेत्र विकसित कर चारों ओर चाहरदीवारी बनाई जाए और बेसहारा पशुओं को वहां रखा जाए। वहां पीने के पानी और चारे का इंतजाम भी हो, ताकि शहर के लोग अपनी इच्छा से पशुओं के लिए भोजन पहुंचा सकें।
लोगों ने विधायक से चाहरदीवारी और पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि आश्वासन तो देते हैं लेकिन जमीन पर स्थायी व्यवस्था नजर नहीं आती।
विज्ञापन

लोग बोले: पशु हो रहे आक्रामक, जल्द हो अस्थायी व्यवस्था
शहर में पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे खतरा हो रहा है। अगर गोवंश को शहर के पास अलग आश्रय मिले तो शहर पशु-मुक्त होगा और लोग भी सुरक्षित रहेंगे।-विक्रम शर्मा, कांप्लेक्स
..............

शहर के बाहरी क्षेत्र में नदी और वन क्षेत्र खाली पड़ा है। वहां चाहरदीवारी करके आवारा गोवंश के लिए आवास बनाया जा सकता है। इसमें कोई खास काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।-सीताराम, वार्ड-14
...................
गोशाला जाते समय कई बार सड़कों पर गोवंश आक्रामक दिखते हैं जिससे हादसे का डर रहता है। गोशाला जाने वाले लोग बाहर भी चारा डाल सकते हैं, ताकि शहर में भीड़ न हो।-ललिता देवी, वार्ड-2
........
हादसे रोकने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नदी या वन क्षेत्र में हो सकती है। प्रशासन या विधायक को इसके लिए कदम उठाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिले।-महेश सैनी, वार्ड-8
वर्जन:
वैकल्पिक व्यवस्था नदी क्षेत्र में हो सकती है लेकिन इसके लिए प्रशासन और नागरिकों का एकमत होना जरूरी है। विधायक कंवर सिंह ने समय दिया है। अगर उसमें कोई दिक्कत होती है तो नदी क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा।-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें