फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने लगाया जाम, शीघ्र समाधान नहीं होने पर उपायुक्त कार्यालय में मटका फोड़ प्रदर्शन की दी चेतावनी

विज्ञापन
सतनाली में जाम लगाने वाले लोगों को समझाती पुलिस। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कस्के के तीन वार्डों की आबादी लंबे समय से पेयजल की समस्या के कारण परेशानी झेल रही है लेकिन अधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं है। वहीं लोगों द्वारा विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाया जा रहा है कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कस्बा स्थित बोरवेल नंबर 10 से पेयजल आपूर्ति पिछले काफी समय से नहीं हो पा रही है जिसके कारण ग्रामीणों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया और ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से परेशान होकर सतनाली-महेंद्रगढ़ मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर सतनाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीण जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे और पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि अनेक बार अवगत करवाने के बावजूद भी उनकी पेयजल संबंधित समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कस्बे के सोसायटी बैंक के पास बोरवेल नंबर 10 स्थित है जिनसे वार्ड नं. 11, 12 व 16 के अनेक घरों में पीने के पानी की सप्लाई की जाती है। पिछले काफी समय से उनके घरों में पीने के पानी की सप्लाई नहीं जा रही है जिससे वे पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द ही यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मटका फोड़ प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की होगी। इस मौके पर अनेक संख्या में ग्रामीण वह महिलाएं मौजूद रही।
कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग, प्रदीप यादव ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में नहीं है, अगर ऐसा है तो जल्द ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

पानी की समस्या को लेकर जाम लगाते लोग। संवाद- फोटो : Narnol

सतनाली में पानी की समस्या को लेकर जाम लगाते लोग। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें