फोटो नंबर-23नारनौल में रविवार सुबह छाएं कोहरे के बीच लाइट जलकार जाते वाहन। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। रविवार को दिनभर बादल छाए रहने के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इससे लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ा। लोग नारनौल में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस व महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय क्षेत्र में भारी बर्फबारी जारी है। आगामी दिनों में भी शीतलहर, सघन कोहरे व तापमान में गिरावट की संभावना है। रविवार को नारनौल में अधिकतम तामपान 12.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।