फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कूड़ा जला रहे लोग

विज्ञापन
फोटो नंबर-32मोहल्ला नलापुर में सड़क पर जलाया गया कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल की काम छोड़ हड़ताल रविवार को 10वें दिन भी जारी रही जबकि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी लगातार 33वें दिन भी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे। हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के काम बंद करने से बाजारों और मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। कई स्थानों पर लंबे समय से कूड़ा नहीं उठने के कारण बदबू और गंदगी फैल रही है। वहीं मोहल्लों में कूड़ा उठान बंद होने से परेशान लोगों ने कूड़े को जलाना शुरू कर दिया है।
नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सिंह सरवन ने की, जबकि फायर कर्मचारियों के धरने का नेतृत्व गुरदयाल सिंह ने किया। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

धरने पर वक्ताओं ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, फायर विभाग के ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने तथा उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग लंबे समय से लंबित है। कई बार सरकार को ज्ञापन और पत्र भेजे गए लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें