फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में लोग नहीं दिखा रहे रुचि

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय का प्रवेश द्वार। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने में लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र में इस योजना के तहत 1307 लोगों ने आवेदन किया हैं। लेकिन इनमें से केवल 226 लाभार्थियों ने ही अपने दस्तावेज जमा करवाए हैं। वहीं 414 के करीब आवेदनों को जांच के बाद निरस्त कर दिया गया है। जबकि 667 पात्र लोगों ने अभी तक योजना के लिए निर्धारित दस्तावेज नगर परिषद में जमा नहीं करवाए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा उक्त आवेदनकर्ताओं को नोटिस व फोन द्वारा सूचित कर अपने दस्तावेज नप कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं, मगर अभी तक उक्त लोगों ने अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं। इस प्रकार नगर परिषद ने उक्त लोगों को एक सप्ताह का समय दिया है। इस समय अवधि तक अगर वे अपने दस्तावेज नप कार्यालय में जमा नहीं करवाते हैं तो उनके आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत सरकार द्वारा गरीब लोगों को नए निर्माण के लिए 2.5 लाख तथा मरम्मत के लिए 1.5 रुपये की राशि मुहैया करवाई जाती है। इस योजना के लिए कुछ वर्ष पूर्व नगर परिषद द्वारा आवेदन मांगे गए थे। जिसके तहत नारनौल नगर परिषद क्षेत्र में 1307 लोगों ने आवेदन किया था। मगर आवेदकों की वेरिफिकेशन के बाद 414 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया था। जिसके बाद 893 आवेदन बचे है। इनमें 226 लोगों ने योजना के लिए निर्धारित किए गए अपने दस्तावेज नगर परिषद में जमा करवा दिए हैं, जिनमें 138 के करीब लाभार्थियों को योजना के तहत पहली, दूसरी व तीसरी किस्त दी जा चुकी है। जबकि 667 आवेदक ऐसे है जिन्होंने अभी तक अपने दस्तावेज व जानकारी नगर परिषद को नहीं दी है। जबकि नप द्वारा उक्त आवेदनकर्ताओं नोटिस व फोन के माध्यम से सूचित किया गया है। इसके बाद भी उक्त लोगों ने अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाएं है।
विज्ञापन

दस्तावेज जमा नहीं करवाने पर निरस्त होंगे आवेदन
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुमनलता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 667 के करीब लाभार्थियों ने अभी तक अपने दस्तावेज व जानकारी नगर परिषद को नहीं दी है। जबकि नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा इन लोगों को नोटिस व मोबाइल के माध्यम से सूचना भी दी गई है। मगर उक्त लोगों ने अभी तक अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि उक्त लोगों को नप की तरफ से एक सप्ताह का समय दिया गया है अगर वे इस समय तक अपने दस्तावेज नहीं जमा करवाते है तो उनके आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा।
आवेदक अपने आवेदन में कर सकता है बदलाव
कार्यकारी अधिकारी सुमनलता ने बताया कि कुछ आवेदकों ने नए निर्माण के लिए आवेदन किया है तो कुछ ने मकान की मरम्मत, शौचालय या कमरा बनाने के लिए आवेदन किया है। उक्त लोग अपने आवेदनों में बदलाव भी कर सकते है। जैसे जिन लोगों ने नए निर्माण के लिए आवेदन किया है मगर अब वे नए निर्माण की बजाय एक कमरा, शौचालय आदि बनाना चाहते है वे तथा जिन्होंने शौचालय, एक कमरे के आवेदन किया है और अब वे नया निर्माण करना चाहते है अपना आवेदन बदल सकते है। इसके लिए आवेदनकर्ता नप कार्यालय में पीएमएवाई योजना के संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते है।
योजना का लाभ लेने में नांगल चौधरी पालिका अव्वल
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने में नांगल चौधरी पालिका सबसे ऊपर चल रही है। जबकि कनीना पालिका सबसे निचले स्तर पर है। नारनौल परिषद के तहत 138, नांगल चौधरी पालिका के तहत 319, महेंद्रगढ़ पालिका के तहत 35 तथा अटेली व कनीना में शून्य को पहली, दूसरी व तीसरी किश्त जारी की गई है। जबकि नारनौल परिषद में 1307, नांगल चौधरी पालिका में 645, अटेली पालिका में 17, कनीना पालिका में 520 व महेंद्रगढ़ पालिका में 422 ने योजना का लाभ देने के लिए आवेदन किया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नारनौल नगर परिषद के तहत 1307 ने आवेदन किया हुआ है। इनमें 414 आवेदनों को निरस्त किया गया है। इस प्रकार 893 में से 226 ने अपने दस्तावेज आदि जमा करवाकर योजना के लाभार्थी बन गए है। जबकि 667 ने बार-बार सूचित करने के बाद भी अभी तक अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाए है। इन लोगों को एक सप्ताह के दौरान अपने दस्तावेज जमा करवाने की हिदायत दी गई है अगर वे ऐसा नहीं करते है तो उनके आवेदनों को निरस्त किया जाएगा। -सुमन लता, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें