महेंद्रगढ़। शहर के परशुराम चौक से बालाजी चौक तक मुख्य बाजारों में प्रतिदिन लोगाें को जाम से जूझना पड़ रहा है।
एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग के दोनों और शहर का मुख्य बाजार होने के कारण दिनभर भीड़भाड़ रहती है। वहीं प्रतिदिन करीब दो हजार से अधिक वाहन सड़क के दोनों किनारे मनमर्जी से बेतरतीब ढंग से खड़े कर इस समस्या को ओर बढ़ा रहे हैं। बाजार में अधिक भीड़ होने के कारण आमजन दूसरे रास्तों से अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हैं। लोगों की ओर से नपा से बार-बार इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही है।
जब बाजार में सामान लेने के लिए जाते है सब्जी मंडी रोड पर अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग अपने वाहनों को सड़क के किनारे दुकानों के सामने खड़ा कर अपने कार्याें में व्यस्त हो जाते हैं। एक तो सड़क की चौड़ाई कम ऊपर से इन वाहनों के कारण जाम लग जाता है।
रवि अरोड़ा, दुकानदार
सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस व नगरपालिका गंभीर नहीं हैं। इस मार्ग पर सब्जी मंडी व मुख्य बाजार होने के कारण अधिक भीड़ रहती है। लेकिन नगरपालिका अभी तक पार्किंग के प्रस्ताव को धरातल पर नहीं उतार पा रही है।
ढिल्लू, शहरवासी
पुलिस कर्मचारी की तैनाती नहीं होने से यह समस्या बढ़ रही है। साथ ही नगरपालिका शहरवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। अतिक्रमण के कारण अच्छी खासी सड़कें भी सड़क संकरी नजर आने लगी हैं।
मनीष राजपूत, राहगीर
-
इस सड़क पर दिनभर करीब दो हजार से अधिक वाहन खड़े रहते हैं। सड़क के दोनों ओर दुकानों के सामने खड़े यह वाहन जाम को बढ़ा रहे हैं। यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है तथा कई बार तो एक घंटे से अधिक लोग जाम में फंसे रहते हैं। दुकानदारों ने दुकानों के आगे पक्के चबूतरे व सीढि़यां बना ली हैं।
मनोज कुमार
शीघ्र ही टेंडर लगाए लगाकर अलग-अलग जगहों को चिह्नित करके पार्किंग बनाई जाएगी। जल्द ही जगह का चयन कर पार्किंग शुरू की जाएगी। जाम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए नपा द्वारा अस्थाई पार्किंग का प्रबंध किया जाएगा। साथ ही इस मार्ग पर अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।
रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान
फोटो संख्या:60- मनीष राजपूत--संवाद
फोटो संख्या:60- मनीष राजपूत--संवाद