फोटो 2हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात करते नारनौल विधायक ओम
नारनौल। पूर्व मंत्री और नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज से अंबाला स्थित निवास स्थान पर भेंट कर हालचाल जाना। पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने बताया कि उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की है कि विज जल्द से जल्द पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएं। उन्होंने कहा कि अनिल विज जैसे जुझारू और समर्पित नेता का स्वस्थ रहना हरियाणा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।