कनीना। खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए नई अनाज मंडी कनीना (चेलावास) में बाजरा खरीद के लिए गांववार शेड्यूल जारी किया गया है। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल तय तारीख पर ही लेकर आएं, ताकि खरीद में किसी तरह की परेशानी न हो।
मंडी सुपरवाइजर कुलदीप ने बताया कि ई-खरीद पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले किसानों की फसल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खरीदी जाएगी। किसान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मंडी में बाजरा ला सकते हैं। फसल को अच्छी तरह साफ करके लाना जरूरी है।
मंडी प्रशासन ने साफ किया है कि तय तारीख के अलावा किसी दूसरे दिन आने वाले किसानों की फसल नहीं खरीदी जाएगी। गेट पास बनवाने के लिए वाहन पर नंबर प्लेट लगाना और बाजरे को तिरपाल से ढककर लाना जरूरी है। किसानों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि खरीद प्रक्रिया समय पर और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके।
यह रहेगा गांववार शेड्यूल
15 अक्तूबर को झिगावन, ककराला, कलवाड़ी, करीरा और कपूरी गांवों के किसानों की बाजरा खरीद होगी। 16 अक्तूबर को कनीना, कैमला, खड़कड़वास, खेड़ी और खैराना के किसानों की फसल खरीदी जाएगी। वहीं, 17 अक्तूबर को कोका, कुटिया, मानपुरा, मोहम्मदपुर और मोड़ी गांवों के किसानों के लिए खरीद निर्धारित की गई है