फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश की आशंका के बीच खुले में पड़ा बाजरा

विज्ञापन
फोटो नंबर- 13अटेली ​स्थित अनाज मंडी में बने टीन शेड के नीचे रखे बाजरे के बैग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल/मंडी अटेली। मंडियों में गांवों के शेड्यूल के चलते बाजरे की आवक सिमित बनी हुई है। वहीं बाजरे की खरीद भी जे-फार्म के तहत व्यापारियों की ओर से की जा रही है लेकिन फिर भी मंडियों में टीन शेड़ के नीचे रखे बाजरे के बैग का उठान धीमा बना हुआ है। जिस कारण अधिकतर किसानों को खुले में बाजरे की ढेरी लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र में अक्तूबर के अंत व नवंबर माह की शुरूआत में बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में अगर कोई किसान मंडी में खुले में बाजरे की ढेरी लगाता है तो उसे फसल खराब होने की संभावना बनी रहेगी।
वहीं जिन व्यापारियों की दुकाने टीन शेड से दूर बनी हुई है, वह बाजरे की ढेरी दुकान के पास लगवा लेते हैं। लेकिन व्यापारियों की ओर से खरीद के लिए बोली दोपहर 2 बजे के आस-पास लगाई जाती है। जिसके चलते करीब दो से तीन घंटे तक किसानों का बाजरा खुले में रहता है और बारिश आने पर खराब होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

किसान के लिए मौसम कभी आपदा बनकर आता है तो कभी खुशियों की सौगात लेकर। मौसम की अनिश्चितता किसान से बेहतर कोई नहीं जानता। मंडी में बाजरा बेचने आने वाले अधिकतर किसान तेज धूप के दौरान भी साथ तिरपाल लेकर आते हैं, ताकि बारिश आने पर बाजरे को बचाव किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें