फोटो संख्या:75- सड़क निर्माण कार्य के दौरान निरीक्षण करते नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी व उपप्रध
महेंद्रगढ़। शहर के आदर्श रामलीला से देवीलाल पार्क तक करीब 300 मीटर जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क की हालत इतनी खराब थी कि यहां सड़क कम और रोड़े ज्यादा दिखते थे। उखड़ी सड़क और गड्ढों से वाहन चालकों और राहगीरों को रोज परेशानी हो रही थी।
अमर उजाला ने इस समस्या को 7 सितंबर के मुख्य संस्करण में प्रमुखता से उठाया था। नगर पालिका ने 35 लाख रुपये से सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक सड़क निर्माण शुरू करवा दिया।
वेदपाल, महाबीर प्रसाद शर्मा, दिनेश मास्टर और घीसाराम हलवाई ने बताया कि स्टेट हाईवे तक पहुंचने के लिए यह सबसे छोटा और सुविधाजनक मार्ग है। इस मार्ग से रोजाना तीन हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। संवाद
फोटो संख्या:75- सड़क निर्माण कार्य के दौरान निरीक्षण करते नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी व उपप्रध