फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंडी अटेली में नंगे तारों से मोरों की मौत, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
फोटो 10 करंट की चपेट में आने से मरे मोर को दिखाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव गुजरवास में बिजली के ट्रांसफार्मरों पर लगे नंगे तारों से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एक और मोर करंट लगने से मारा गया जिससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। इससे पहले भी ओमप्रकाश सेन के घर के पास तीन मोर करंट की चपेट में आ चुके थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अनुसूचित बस्ती से कन्या स्कूल तक और महिपाल लखेरा व ओमप्रकाश के घरों के पास लगे हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मरों पर मोर अक्सर बैठते हैं। नंगे तारों के संपर्क में आते ही वे करंट से दम तोड़ देते हैं। पिछले कुछ ही दिनों में करीब दो दर्जन मोर मर चुके हैं। हाई वोल्टेज के नंगे तार कई घरों के बेहद नजदीक से भी गुजर रहे हैं जिससे जनहानि का डर है।
ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने बिजली विभाग को कई बार पत्र लिखकर समस्या बताई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से तुरंत नंगे तार हटाकर केबल या सुरक्षा कवच लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर बिजली विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें