फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पवन कुमार ने जीते दो स्वर्ण व एक रजत पदक

Sun, 19 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18खेल महोत्सव में स्वर्ण पदक जीतने पर पवन कुमार को सम्मानित करते सांसद धर्मबीर सिं
विज्ञापन
नारनौल। गांव दनचौली स्थित एथलेटिक खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने सांसद खेल महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते।
विज्ञापन

खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे करीब 50 खिलाड़ियों ने 1500 मीटर, 100 मीटर, लंबीकूद, ऊंचीकूद, रस्साकशी व कबड्डी में भाग लिया। पवन कुमार ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऊंचीकूद व 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और लंबीकूद में रजत पदक जीता। लंबीकूद में मुस्कान व ऊंचीकूद में दीया ने कांस्य और 47 किग्रा भार वर्ग में रोहित ने रजत पदक अपने नाम किया।
वहीं महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण व पुरुष कबड्डी टीम ने कांस्य पदक जीता। कोच मनजीत व प्रीतम ने बताया कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक जीतना सपना सच होने जैसा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। देश के लिए पदक जीतना चाहता हूं। आगामी प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास कर रहा हूं।-पवन कुमार, एथलेटिक खिलाड़ी
विज्ञापन


कांस्य पदक से आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। आगामी प्रतियोगिताओं में अधिक बेहतर करने का प्रयास करूंगी। गांव में खेल नर्सरी शुरू होने से बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।-दीया, एथलेटिक खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें